John Dewey

Education is not preparation for life; education is life itself.

Learning

Develop a passion for learning.

Albert Einstein

Education is what remains after one has forgotten what one has learned in school.
 

GK Tricks-Nine Gems of Akbar (अकबर के शासनकाल में नवरत्न)

Thursday 28 March 2019


नमस्कार दोस्तों,आज हम आपको 

‘ Nine   Gems of Akbar’ को  याद करने की Trick   बताऐंगे I  दोस्तों  आप सभी जानते हैं कि मुग़ल सम्राट   अकबर के शासनकाल में उसके 9 गुणवान   दरबारी थे जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से   जाना जाता है ! तो आज हम आपको इन नवरत्नो   के नाम याद रखने की ट्रिक बताऐंगे , लेकिन   इससे पहले हम इनके बारे में थोडी सी जानकारी   बताते हैं जो परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है !


तो चलिये दोस्तो शुरू करते हैं-

1. बीरबल – परम बुद्धिमान राजा बीरबल अकबर के युद्ध-सलाहकार थे। इनके बचपन का नाम महेशदास था !  हास्य-परिहास में इनके अकबर के संग काल्पनिक किस्से आज भी कहे जाते हैं। बीरबल एक कवि भी थे। दीन ए इलाही धर्म को स्वीकार करने बाले प्रथम व अंतिम हिन्दू शासक बीरबल थे !

2. अबुल फजल – इतिहासज्ञ अबुल फजल ने अकबर के शासन काल की प्रमुख घटनाओं को कलमबद्ध किया था,उन्होंने अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी की रचना की थी। पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर ए सादात नाम से किया ! इनका जन्म आगरा में हुआ।

3. तानसेन – संगीत सम्राट तानसेन अकबर के दरबार के एक विलक्षण संगीतज्ञ थे। इनके बचपन का नाम रामतनु पाण्डेय था ! अकबर ने इन्हें कंठाभरण वाणीविलास की उपाधि दी थी ! 

4. राजा भगवान दास – भगवानदास आमेर के राजा भारमल का पुत्र था। उसकी बहन का विवाह अकबर के साथ हुआ था। अकबर ने उसे 5000 का मनसबदार बना दिया था । उसने अनेक महत्त्वपूर्ण युद्धों में भाग लिया था। वह एक सत्यवादी,साहसी और पराक्रमी व्यक्ति था।

5. अब्दुल रहीम खाने खाना – यह अकबर के दरबार में राजकवि थे !

6. राजा टोडरमल – मुगलकाल के स्वर्णिम काल यानी अकबर के दौर में दो हिन्दुओं बीरबल और राजा मान सिंह का बहुत जिक्र होता है, पर राजा टोडर मल का उस तरह से जिक्र नहीं होता। हालांकि वे भी अकबर के बेहद करीबी थे। वे उनके दरबार में राजस्व मंत्री मतलब दीवान थे।

7. राजा मानसिंह – राजा मानसिंह अकबर की सेना के मुख्य सेनापति थे ! कहा जाता है कि हिन्दुओं के प्रति अकबर के दृष्टिकोण को अधिक उदार बनाने में मानसिंह का महत्त्वपूर्ण योगदान था। 

8. मुल्ला दो प्याजा – मुल्ला दो प्याजा अरब का रहने वाला था। हुमायूँ के समय वह भारत आया था। भोजन के समय दो प्याजा अधिक पसन्द होने के कारण, अकबर उसे दो प्याजा के नाम से सम्बोधित करता था। अपनी योग्यता और सम्राट् के प्रति निष्ठा के कारण वह भी अकबर के नौरत्नों में से एक बन गया था।

9. हकीम हुक्काम – हकीम हुक्काम , मुग़ल सम्राट अकबर का सलाहकार और नवरत्नों में से एक था।

दोस्तो, अब हम आपको इन नवरत्नों के नाम याद करने कीTrick बताने जा रहे हैं 

                                 Nine Gems of Akbar

                  (अकबर के शासनकाल में नवरत्न)

                               

                    TRICK-BAT BAT me MDH

        B = Birbal (बीरबल )

        A = Abul Fazal ( अबुल फजल )

        T = Tansen ( तानसेन )

        B = Bhagvandas (भगवान दास)

        A = Abdul Rahim Khane Khana

               (अब्दुल रहीम खाने खाना )

        T = Todarmal (टोडरमल )

        M = Mansingh (मानसिंह)

        D = Do Pyaja Mulla (मुल्ला दो प्याजा)

        H = Hakim Hukkam (हकीम हुक्काम)

तो दोस्तों उम्मीद है कि आपको ये अच्छे से याद हो गये होंगे और अब आप ये कभी नही भूलेंगे !

0 comments:

Post a Comment

John Dewey

Education is not preparation for life; education is life itself.

Learning

Develop a passion for learning.

Albert Einstein

Education is what remains after one has forgotten what one has learned in school.